Wednesday, October 21st, 2026

रावलपिंडी का स्टेडियम अब शोएब अख्तर के नाम जाना जायेगा

रावलपिंडी
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के सम्मान में एक स्टेडियम का नाम किया गया है। रावलपिंडी का केआरएल स्टेडियम अब शोएब अख्तर स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से दुनियाभर में मशहूर इस तेज गेंदबाज ने इस सम्मान के लिए सभी को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि अपनी खुशी को बयां करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।


दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रावलपिंडी के केआरएल स्टेडियम का नाम बदलकर शोएब अख्तर स्टेडियम रखने पर विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। वास्तव में मेरे पास प्यार और सम्मान, जो मुझ इतने वर्षों में मिला है, उसके लिए सभी का शुक्रिया करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

 

उन्होंने आगे लिखा- मैंने हमेशा पूरी निष्ठा और लगन के साथ पाकिस्तान की सेवा पूरी ईमानदारी से की है। हमेशा अपना झंडा ऊंचा रखा। आज और रोज मैं अपनी छाती पर अभिमान के साथ 'स्टार' पहनता हूं। अख्तर ने स्टेडियम के नाम वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

#रावलपिंडी का स्टेडियम

Source : Agency

पाठको की राय